✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा विधायक नीलकंठ मुंडा का दावा, हेमंत सरकार को वोट देकर आदिवासी-मूलवासियों हो रहा पछतावा, देखिये यह रिपोर्ट

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:35:14 AM

रांची(RANCHI)- कोल्हान हो या संताल या फिर दक्षिण छोटानागपुर, आप कहीं भी चले जाइये, राज्य के हर हिस्से में आपको हेमंत सरकार को वोट देकर पछताते लोग मिल जायेंगे. आज गांव हो या शहर बस एक ही चर्चा है कि आखिर इस सरकार की विदाई कब होगी. यह दावा है भाजपा विधायक नीलकंठ मुंडा का.

हेमंत सरकार के तीन वर्षों के कामकाज पर गंभीर सवाल

हेमंत सरकार के तीन वर्षों के काम काज पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए नीलकंठ मुंडा का दावा है कि झामुमो ने पिछला चुनाव अपने झूठे वादों की आड़ में जीत ली थी, लेकिन इस बार इस सरकार की जमीन खिसक चुकी है, हर सामाजिक समूह में इस सरकार के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश है, सरकार को बदलने की बेचैनी है, खास कर आदिवासी-मूलवासी समूहों में यह बेचैनी और नाराजगी कुछ ज्यादा ही मुखर है.

आदिवासी-मूलवासियों का भाजपा में विश्वास बढ़ा है

इस सवाल पर की क्या आदिवासी मूलवासियों का भाजपा में विश्वास बढ़ा है, क्या भाजपा आज भी आदिवासी-मूलवासियों की आवाज बनने की स्थिति में है, क्या वह अपने मूल मुद्दों से परे जाकर आदिवासी मूलवासियों की सामाजिक जरुरतों और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को आधार बना कर राजनीति करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

लोग इस सरकार की सच्चाई से अवगत हो चुके हैं

नीलकंठ  मुंडा का जवाब है कि पूरे देश की तरह ही झारखंड में भी प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ा है, लोग अब इस सरकार की सच्चाई से अवगत हो चुके हैं. और आदिवासी मूलवासियों को इस बात का एहसास हो चुका है कि सिर्फ भाजपा ही उनकी आवाज बन सकती है, और उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है.

रोजगार का सवाल हो या सामाजिक सुरक्षा का, हर मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार

क्योंकि रोजगार का सवाल हो या सामाजिक सुरक्षा का हर मोर्चे पर यह सरकार विफल हो चुकी है. हेमंत सरकार सिर्फ तुष्टीकरण के रास्ते चल रही है, यही कारण है कि दुमका में नौजवानों के द्वारा सरकार का विरोध हो रहा है तो राजधानी रांची में आदिवासी मूलवासियों के  विभिन्न संगठनों के द्वारा विरोध प्रर्दशन किया जा रहा है.

Tags:BJP MLA Neelkanth Mundatribals-natives are regretting after voting for Hemant Sarkarहेमंत सरकारनीलकंठ मुंडाआदिवासी-मूलवासी समूहों में यह बेचैनीClaims of BJP MLA Neelkanth Munda

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.