✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नगर की सरकार बनने को तैयार! रांची में बैलेट की गिनती हुई शुरू

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 11:20:10 AM

रांची (RANCHI): नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सुबह से शुरू हो गई है. बैलेट बॉक्स खोलने के साथ ही मेयर और पार्षद पद के मत अलग किए जा रहे हैं, लेकिन दोनों की काउंटिंग एक साथ चल रही है. प्रशासन ने मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और हर काउंटिंग टेबल पर सुपरवाइजर और दो सहायक तैनात हैं.

मतगणना राउंड-बाय-राउंड तरीके से की जाएगी. राउंड 1 में वार्ड 1, 7, 13, 19, 25, 31, 37, 42 और 48 के पार्षदों के मतों की गिनती पूरी की जाएगी. राउंड 2 में वार्ड 2, 8, 9, 14, 20, 26, 27, 32, 39, 43, 44 और 49 के पार्षदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

राउंड 3 में वार्ड 3, 4, 10, 15, 16, 21, 28, 33, 39 और 45 के परिणाम सामने आएंगे. राउंड 4 में वार्ड 5, 11, 17, 22, 29 और 35 के मतों की गिनती होगी. अंतिम राउंड 5 में वार्ड 6, 12, 18, 23, 24, 30 और 36 के पार्षदों के परिणाम घोषित होंगे. 

प्रत्येक राउंड के बाद प्रशासन आंशिक परिणाम साझा कर रहा है, ताकि प्रत्याशी और जनता दोनों स्थिति से अवगत रह सकें. कुल 55 वार्डों के परिणामों के साथ ही रांची नगर निगम के नए मेयर और पार्षद तय होंगे. 

मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा भी देखा गया, हर कोई अपने उम्मीदवार की जीत की उम्मीद में उत्साहित है. प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पुख्ता किया है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:ranchiranchi nagar nigamranchi nagar nikay chunavnagar nikay chunavnagar nikay chunav mmatgannaalatest newstop newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.