✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नगर की सरकार : दल समर्थित तो बेफिक्र लेकिन निर्दल को हो रही इस बात की परेशानी!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 11, 2026, 2:45:00 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के कुल  29 प्रत्याशी मैदान में हैं.  चुनाव प्रचार की रफ्तार जोर  पकड़ ली है.  गाड़ियां घूमने लगी है. नारे  बजने लगे हैं.  धनबाद को "स्वर्ग" बनाने के दावे किए जा रहे हैं.  धनबाद में लड़ाई दिलचस्प होती दिख रही है.  कौन किसको पीछे छोड़कर आगे निकल जाए, इसकी होड़ मची हुई है.  दल समर्थित उम्मीदवारों के लिए तो बूथ  एजेंट बनना  कोई परेशानी नहीं है, लेकिन निर्दल  उम्मीदवारों के लिए यह काम बड़ी चुनौती है.  

उससे भी बड़ी बात है कि बूथ  पर अगर सभी प्रत्याशियों के एजेंट बैठेंगे, तो उन्हें बैठाने  की भी अलग समस्या सामने आ सकती है.  दरअसल, धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 55 वार्ड है.  कुछ वार्ड  ऐसे हैं, जहां प्रत्याशियों की भरमार है.  कई वार्डों में 20 से अधिक पार्षद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.  सभी सीरियस दिख रहे हैं.  ऐसे भी उनके भी बूथ  एजेंट मतदान केन्द्रो  पर बैठेंगे।  ऐसे में बूथ एजेंटो  की संख्या 50  के लगभग हो सकती है. 

 इधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त  आदित्य रंजन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के लिए आहूत प्रथम प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहने वाले 239 कर्मियों को शो-कॉज  किया है. उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन के लिए  उपरोक्त 239 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान कार्य के निमित्त मतदान दल के कर्मी के रूप में की गई है.  

इस आशय का नियुक्ति-पत्र उनको पूर्व में ही प्रेषित किया जा चुका है.  लेकिन वे प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि को प्रशिक्षण-सत्र में अनुपस्थित पाए गए.  उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य में, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना उनकी स्वेच्छाचारिता, लापरवाही, कर्तव्यहीनता के साथ सांवैधानिक दायित्वों का भी उल्लंघन है. इसलिए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सभी 239 कर्मियों को 24 घंटे के अन्दर अपना स्पष्टीकरण कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadNikay ChunawUmmidwaarButh agentpareshani

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.