✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांव से पढ़ाई कर भी बना जा सकता है अफ़सर- जेपीएससी में 61 वा रैंक लाने वाले आकिब जावेद ने कहा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:05:55 AM

पलामू(PALAMU):  हैदरनगर प्रखंड में भाई बिहगा निवासी साधारण परिवार के आकीब जावेद ने जेपीएससी में 61वां स्थान हासिल किया है. उनके पिता साधारण परिवार से आते हैं. अब उनके पुत्र आकिब झारखंड सरकार में अधिकारी बन गए हैं. रविवार को जावेद अपने घर हैदरनगर के भाई बिगहा पहुंचे. उनके हैदरनगर आने पर पंचायत की मुखिया शाहनाज परवीन और एकेटी फाउंडेशन के सचिव सज्जू खान ने आकिब जावेद के लिए सम्मान समारोह सह नागरिक अभिनंदन आयोजित किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया शाहनाज परवीन ने की. मंच संचालन शिक्षक राजेश नंदन सिंह और जफर हवारी ने किया. मौके पर सर्वप्रथम आकिब जावेद] उनके पिता अतहर रहमान खान ,उनकी माता व परिवार के अन्य सदस्यों को जमा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अहमद अली खान ने पगड़ी बांध कर सम्मानित किया. इसके बाद मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया समेत ग्रामीणों ने फूल माला, अंगवस्त्र, उपहार व फूल माला देकर उनका स्वागत किया.

गांव में रहकर की पढ़ाई-लिखाई

मौके पर आकिब जावेद ने कहा कि लोगों में आम धारणा है कि गांव के विद्यालय से पढ़ाई कर कंपीटिशन नहीं निकला जा सकता है, जो सरासर गलत और बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ पढ़ाई कहीं से की जाए सफलता निश्चित है. ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने वालों को सभी जगह सफलता मिल सकती है. उन्होंने कहा कि उन्होंने मैट्रिक की शिक्षा प्लस टू उच्च विद्यालय हैदरनगर व इंटर तक की शिक्षा शाहिद भगत सिंह इंटर कालेज जपला से हासिल की है. हौसला के साथ स्ट्रगल करें, थोड़ा समय लग सकता है. पर सफलता निश्चित मिलेगी.

अब गांव में खोलेंगे लाइब्रेरी

उन्होंने कहा  कि वह अपने गांव भाई बिगहा में पुस्तकालय खोलने का काम करेंगे. जिससे गांव का शैक्षणिक माहौल कायम हो सके. उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें, सफलता उनके कदम चूमेगी. उन्होंने इस आयोजन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का आभार जताया. उन्होंने युवाओं को दिल से पढ़ाई करने और मोबाइल फोन पर कम समय देने की बात कही. मौके पर मौलाना अहमद अली खान, सज्जू खान, शिक्षक नूर सईद, राजेश नंदन सिंह, जफर हवारी ने भी संबोधित किया. उन्होंने युवाओं को आकिब जावेद से प्रेरणा लेने की बात कही. उपस्थित लोगों ने आकिब जावेद उनके पिता अतहर रहमान खान, माता बहन भाई व रिश्तेदारों को बधाई दी.

 मौके पर मुखिया शाहनाज प्रवीन, पंचायत समिति सदस्य गुलशन आरा, फरजाना खातून, एकेटी फाउन्डेशन के सचिव सज्जू खान, अशरफ हसन, राजू खान, जफर हवारी, पाले खान, सफदर हसन,आफताब अहमद, डौलु हुसैन, बाबू खान, सेराज अहमद के अलावा आकिब जावेद की माता पिता ,भाई बहन व ग्रामीण मौजूद थे.

रिपोर्ट:ज़फर हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.