✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पत्नी की हत्या कर CISF के जवान ने की आत्महत्या: गला दबाकर पहले पत्नी को मार डाला, फिर फांसी लगाकर दे दी खुद की जान

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:13:25 AM

TNP DESK- बंगाल के हल्दिया में तैनात सीआईएसएफ जवान ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.  घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र  की  है . घटना हरला थाना क्षेत्र के 8c स्ट्रीट 41 क्वार्टर नंबर 2038 की है. जहां सीआईएसएफ जवान पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी मृतक के पुत्र ने दी है. घटना के बाद पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक की पत्नी का शव बोकारो जनरल अस्पताल के मर्चरी में रखा हुआ है. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई.

क्या है पूरा  मामला

मृतक के पुत्र की माने तो कल ही उसके पिता संजीव मंडल हल्दिया से बोकारो सुबह पहुंचे थे उसके बाद से ही पति पत्नी में विवाद शुरू हुआ सुबह संजीव ने अपनी पत्नी विनीत मंडल से मारपीट की थी उसी वक्त बेटे ने मां को बचा लिया था. शाम के वक्त पहले संजीव मंडल ने अपने पुत्र को एक कमरे में बंद कर दिया उसके बाद पत्नी को बाथरूम में ले जाकर उसका गला दबाने लगा पत्नी ने बेटे से बचने की गुहार लगाई लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह नहीं पहुंच सका.  पत्नी की हत्या करने के बाद पिता ने पुत्र के कमरे का गेट को खोल. उसके बाद बाथरूम से उठाकर दोनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुत्र ने जब पिता से इस तरह हत्या करने की बात कही तो वह 9 बजे अचानक वहां से गायब हो गया और सुबह उसका शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया है. मृतका की मां ने कहा कि पहले से कोई विवाद नहीं था, पति-पत्नी में आपसी झगड़े होते रहते हैं दोनों की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी और उनका बेटा भी है. जो पूरे घटना का चश्मदीद भी है.

Tags:jawan commits suicidejawan commits suicide oust side finance minsitrysuicidejawancommit suicidecisf jawandelhi police constable wife suicidecommitscommitted suicidecrimenewscrimepostwestbengal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.