☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JSSC CGL पेपर लीक केस में CID का बड़ा खुलासा: 13 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, क्या अब सुलझ जाएगी पेपर लीक की गुत्थी ?

JSSC CGL पेपर लीक केस में CID का बड़ा खुलासा: 13 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, क्या अब सुलझ जाएगी पेपर लीक की गुत्थी ?

रांची(RANCHI): JSSC-CGL पेपर लीक कि गुत्थी अब शायद सुलझने जाएगी, और शायद छात्र के लिए नई उम्मीद भी जगने वाली है क्योंकि अब जेएसएससी सीजीएल-परीक्षा पेपर लीक मामले में सीआईडी ने अपनी जांच पूरी कर ली है. ऐसे में अब सीआईडी की ओर से 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया है. चार्जशीट में कहा गया है कि प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के बदले आरोपियों ने अभ्यर्थियों से पैसों की वसूली की है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा CGL परीक्षा पिछले वर्ष 21 और 22 सितंबर को तीन पालियों में आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद से ही पेपर लीक की आशंकाएं उठाई जा रही थीं. इन विवादों के बावजूद आयोग ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिए, जिस पर असंतुष्ट उम्मीदवारों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी. याचिका में कहा गया था कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो चुका था, ऐसे में रिजल्ट कैसे प्रकाशित हो सकता है. साथ पेपर लीक मामले में भी निष्पक्ष तरीके से जांच की मांग की बात की गईं थी. इतने प्रदर्शऩ और बवाल के बाद मामले की जांच CID को सौंपा गया, जिसमें CID, लगभग 5 महीनों के ज्यादा के समय से मामले को लेकर जांच कर रही है. 

इस दौरान जांच में कई सारे खुलासे भी हुए, जिसमें पेपर लीक से जुड़े कई साक्ष्य भी मिले है. हाल ही में CID ने जांच में ये पाया था कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को नेपाल के वीरगंज ले जाकर जवाब रटवाए गए थे. जिन अरोपियों को पकड़ा गया है उन्होंने ही परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर सवालों के जवाब रटवाए थे. इसके अलावा भी CID ने कई खुलासे किए हैं, जिसमें ये भी पता चला है कि एक ही फोन नंबर पर गूगल पे के ज़रिये अभ्यर्थियों से 50 हजार से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी. यह राशि बीते साल 14 दिसंबर को भेजी गई थी. वहीं उस वक्त भी इसमें कुंदन कुमार उर्फ मंटू जो औरंगाबाद के ओबरा का निवासी है, और आईआरबी-8 गोड्डा का जवान है, रोबिन कुमार जो गिरिडीह के खेरवानी का निवासी है, और आईआरबी-8 गोड्डा का जवान है. अखिलेश कुमार सेहास, कोडेरमा का निवासी है और आईआरबी-8 गोड्डा का जवान हैं. गौरव कुमार जो चतरा के खुटीकेवाल का निवासी है और आईआरबी-8 गोड्डा का जवान है. अभिलाष कुमार जो गिरिडीह के पिहरा का निवासी है और आईआरबी-8 गोड्डा का जवान है, राम निवास राय औरंगाबाद के बेदाही का निवासी है और असम राइफल्स का जवान, निवास कुमार राय औरंगाबाद के वेदाही का निवासी है और रामगढ़ जिले में होमगार्ड का जवान है. कविराज उर्फ मोटू ये भी औरंगाबाद के वेदाही का निवासी का है और असम राइफल्स के जवान राम निवास राय का भतीजा हैं, उनकी गिरफ़्तारी हो चुकी थी, और अब मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Published at:13 Jun 2025 08:02 AM (IST)
Tags:jssc cgl latest newsjssc cgl paper leak newsjsscc cgl latest updatehighcourthemant sorenpapaer leak news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.