☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधियों से बचने को लेकर विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी CID

साइबर अपराधियों से बचने को लेकर विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी CID

रांची(RANCHI): बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सीआईडी की टीम अब अनोखे तरीके से जागरूकता अभियान चलाएगी. साइबर अपराध पर अंकुश कैसे लगाया जाए इसमें सीआईडी अब पूरी तैयारी में है. साइबर अपराधियों की सभी कोशिशों को झारखंड में सीआईडी की टीम नाकाम करेगी, इसकी तैयारी कर ली गई है. सीआईडी की टीम स्कूल, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संस्थान और मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करेगी. झारखंड में विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसकी शुरुआत आज एक कार्यक्रम आयोजित कर सीआईडी एसपी कार्तिक एस ने किया है. एसपी ने जागरूकता रथ रवाना किया है जो रांची शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी.

लोगों से सुझाव ले रही सीआईडी की टीम 

इस अभियान के तहत लोगों के सुझाव विडिओ में बना कर भी सीआईडी की टीम ले रही है. इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर एसपी कार्तिक एस ने कहा कि साइबर अपराधी से अभियान के तौर पर जंग लड़नी होगी. उन्होंने कहा कि इसके तहत स्कूल कॉलेज ,मॉल और भीड़ भाड़ वाले इलाके में पर्चा और ई रक्षक का मैसकोट लगा कर जागरूकता फैलाया जाएगा. इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता वीडियो के माध्यम में फैलाया जाएगा.         

          

Published at: 10 Oct 2022 08:22 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.