✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का ताबड़तोड़ एक्शन!महिला पुलिस कर्मी गिरफ्तार,विभाग में हड़कंप

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 4:32:32 PM

रांची(RANCHI): झारखंड के बोकारो में ट्रेजरी घोटाले की परत अब खुलने लगी. इस घोटाले में सीआईडी की SIT ताबड़तोड़ कार्रवाई कर घोटाला करने वालों को सलाखों के पीछे भेजने में लगी है. अब बोकारो में एक महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. साथ ही इससे पूछताछ में कई खुलासे हुए है. जिसके आधार पर अब आगे कार्रवाई की जाएगी. साथ ही महिला पुलिसकर्मी के पास करोड़ों की संपत्ति की जानकारी भी मिली. जिसे सीआईडी ने जब्त कर लिया.

सीआईडी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी. जिसमें बताया गया कि कांड के जांच के दौरान एक आरोपी काजल मण्डल को गिरफ्तार किया गया. काजल बोकारो जिला में आरक्षी के पद पर है. और वर्तमान में वह बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त है. जांच में एजेंसी को जानकारी मिली की काजल मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडे के सहयोगी के रूप में घोटाले में काम कर रही थी.

इस कांड में काजल ने पूछताछ में स्वीकार किया की यात्रा मद से 8.75 लाख रुपये की निकासी की गई है. जिस पैसे को सीआईडी ने काजल के घर से बरामद किया है. साथ ही कई जानकारी अब तक जांच के दौरान मिली है. जिसमें आगे कार्रवाई की जा सकती है.

कोषागार कांड में अब तक कई लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. जिसमें कौशल कुमार पांडे,सतीश कुमार,अशोक कुमार भण्डारी शामिल है. सभी फिलहाल जेल में बंद है. लेकिन अब तक छापेमारी में सीआईडी को अहम जानकारी हाथ लगी है. जिसमें तेलिडीह बोकारो स्तिथ 04.08 डिस्मिल जमीन के पेपर,घोटाले के पैसे से खरीदी गई जमीन पर बना आलीशान तीन मंजिला मकान,लेलिडीह में 04.98 डिस्मिल जमीन,विभिन्न बैंक में ट्रांसफ़र किए गए 01 करोड़ 93 लाख रुपये और 18 लाख के फिक्स्ड डिपॉजिट  जब्त किए गए है.             

Tags:CID NEWSCid Arrest Kajal mandalKajal Mandal NewsKajal Mandal updateKajal mandal NewsBokaro treasuray ScamJharkhandJharkhand CID

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.