✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्रिसमस की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:50:00 AM

सिमडेगा (SIMDEGA): सिमडेगा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां क्रिसमस गैदरिंग की तैयारी के दौरान हुए बाइक दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना रेंगरीह थाना क्षेत्र के बाघचट्टा इलाके की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान निशांत मिंज के रूप में हुई है. वह अपने दोस्त एथ्रेन्स बा के साथ बाइक से शहर की ओर जा रहा था. दोनों का उद्देश्य क्रिसमस गैदरिंग में शामिल होने के लिए शहर आए अपने अन्य दोस्तों को लेने जाना था. इसी दौरान पहाड़सारा रंगाटोली के पास सड़क पर एक अन्य बाइक को साइड देने के क्रम में निशांत की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी.

हादसा इतना गंभीर था कि निशांत मिंज को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई. वहीं बाइक पर पीछे बैठा एथ्रेन्स बा बुरी तरह घायल हो गया. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

घटना की सूचना मिलते ही रेंगरीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं, क्रिसमस के मौके पर हुई इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.

Tags:simdegasimega newssimdega latest newsaccident newsaccident latest newsmajor accidentmajor accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.