✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के विभिन्न जिलों में क्रिसमस की धूम, लोगों में त्योहार का उत्साह

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:07:42 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पूरे विश्व में ही नहीं झारखंड में भी क्रिसमस धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में देवघर के तमाम चर्चों में रविवार की सुबह विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया. चर्च के फादर द्वारा इस पावन मौके पर प्रशु यीशु मसीह के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए इनके बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया गया. इस अवसर पर तमाम चर्चों में आकर्षक सजावट दिख रही है. प्रभु यीशु के जन्मदिवस के अवसर पर चर्चो में कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. क्रिसमस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी एक दूसरे को इस शुभ अवसर पर बधाई देते हुए नजर आए.

जमशेदपुर के लोगों में भी क्रिसमस का उत्साह

वहीं क्रिसमस के मौके पर जमशेदपुर में भी प्रभु इशू के जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान तमाम गिरजाघारों को भव्य रूप से सजाया गया था. वहीं रात के 12 बजते ही प्रभु इशू का जन्मोत्सव मनाया गया. जमशेदपुर में क्रिसमस का पर्व यानी प्रभु इशू के जन्मदिन को धूम धाम से मनाया जाता है. 24 दिसंबर की रात्रि 12 बजते ही प्रभु इशू के जन्मदिन को मनाया जाता है. इस दौरान गिरजाघारों मे विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाता है. जहां तमाम ईसाई धर्म के लोग शामिल होते हैं. चर्च के फादर के द्वारा इस दौरान सभी के बिच प्रभु इशू के शांति के सन्देश को रखा जाता है. जिसे सभी सुनकर उसका अनुसरण करते हैं. इस मौके पर गिरजाघरों की विशेष सजावट भी जाती है और क्रिसमस लाइट से गिरजाघारों को पाट दिया जाता है. सुबह में प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा का आयोजन विभिन्न गरिजा घरों में किया गया. जंहा ईसाई समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हो कर प्रार्थना सभा मे शामिल हुए और समाज और देश की सुख शान्ति की कामना की.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा/रंजीत ओझा

 

 

Tags:christmas 2022deoghar christmasjamshedpur chirstmasjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.