✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में ख्रीस्त राजा शांति शोभा यात्रा का आयोजन, DC-SP ने दिया एकता और शांति का बड़ा संदेश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 6:40:11 PM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के जिदातो मिशन मैदान में ख्रीस्त राजा शांति शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरे माहौल को शांति और सौहार्द के संदेश से भर दिया गया.

 DC-SP ने दिया एकता और शांति का बड़ा संदेश

 पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि आज के समय में शांति स्थापित करना हम सभी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के बताए प्रेम, करुणा और भाईचारे के रास्ते पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. वहीं उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सभी धर्म हमें प्रेम, त्याग और आपसी सम्मान का संदेश देते है. अगर हम इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज में शांति और संतुलन कायम रह सकता है.

पाकुड़ हमेशा से भाईचारे और सौहार्द का उदाहरण

 पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने यह भी कहा कि पाकुड़ जिला हमेशा से भाईचारे और सौहार्द का उदाहरण रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते है. इस शांति यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश और दुनिया में शांति स्थापित करना, समाज में एकता बढ़ाना और लोगों को सेवा एवं सद्भाव के लिए प्रेरित करना है.कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कई अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद 

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:Christ the King Peace Shobha YatraChrist the King Peace Shobha Yatra in pakurDc sp of PakurTrending newsViral newsJharkhandCrist the kingPakur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.