✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में 22 दिसंबर को 10 केंद्रों पर होगी चौकीदार बहाली परीक्षा, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:36:13 PM

देवघर(DEOGARH): समाहरणालय में देवघर उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता मे चौकीदार नियुक्ति के लिए बैठक की गई. चौकीदारों की सीधी नियुक्ति को लेकर आगामी 22 दिसंबर को लिखित परीक्षा होनी है. ऐसे में आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियों जैसे कि अभ्यर्थियों की सुविधा, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन, फिजिकल टेस्ट आयोजन को लेकर आवश्यक सभी व्यस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो. डीसी विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को चौकीदार नियुक्ति से जुड़ी जानकारी के साथ परीक्षा केंद्रों के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश भी दिया. साथ ही केंद्राधीक्षक व वीक्षकों के चयन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. इस दौरान प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी करने और उसे आवेदकों को भेजने के लिए संबंधित प्रखंड, अंचल का निर्धारण किया गया है.

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. ऐसे में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर ऑब्जर्वर व पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएं. इस दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों में ससमय प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही कर लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ ही मेडिकल टीम, पेयजल, चलंत शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. इसके अलावा सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. डीसी ने शारीरिक जांच, शारीरिक माप, दौड़ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया.

देवघर में इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

देवघर अनुमंडल अन्तर्गत आर. मित्रा डिस्ट्रीक्त सी.एम.एस.ओ.ई., (मैन पोस्ट ऑफिस देवघर), आर.एल. सर्राफ उच्च विद्यालय, (बजरंगी चौक), सी.एम.एस.ओ.ई. मातृ मंदिर बालिका विद्यालय (नियर शिवगंगा), गोवर्धन साहित्य हाई स्कूल (पंडित बीएन झा पथ), दिनबंधु मिडिल स्कूल, (बीएलएस रोड).

वहीं, मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत एमएलजी उच्च विद्यालय, (मधुपुर), अंची देवी सर्राफ बालिका +2 उच्च विद्यालय, (मधुपुर), श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय, (मधुपुर) संत जोसेफ उच्च विद्यालय(मधुपुर), न्यू संत जेवियर हाई स्कूल, (मधुपुर) में परीक्षा आयोजित होगी.

रिपोर्ट: ऋतुराज

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटदेवघरचौकीदार बहाली परीक्षादेवघर समाहरणालयदेवघर उपायुक्त विशाल सागरमधुपुर अनुमंडलदेवघर अनुमंडलदेवघर न्यूजरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateDeogharChowkidar Restoration ExaminationDeoghar CollectorateDeoghar Deputy Commissioner Vishal SagarMadhupur SubdivisionDeoghar SubdivisionDeoghar NewsRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.