✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: गोली मारकर चौकीदार की हत्या, बालू माफियाओं पर मर्डर की आशंका

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:51:58 AM

देवघर (DEOGHAR):झारखंड में आए दिन लूट, चोरी, डकैती की घटनाएं सामने आती है. इस राज्य के सभी जिलों में अपराध इतने बढ़ गए हैं कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है. वहीं पुलिस अपने काम को अच्छे तरीके से करने का दावा करती है. लेकिन ऐसा दिखाई नहीं देता है. एक ऐसी घटना बाबा नगरी देवघर से आई है. जहां एक चौकीदार की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

चौकीदार को सर में गोली मारी गई

आपको बता दें कि देवघर में एक चौकीदार का शव बरामद किया गया है.जिसका नाम सिद्धेश्वर तुरी है. चौकीदार को सर में गोली मारी गई है. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. ये पूरी घटना जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़वा नदी के बंका बालू घाट की है. चौकीदार स्थानीय बंका का ही निवासी था.

बालू माफियाओं पर हत्या की आशंका 

चौकीदार बीती रात बालू घाट गया हुआ था. और इसी घाट पर ही अपराधियों ने उसको गोली मारी दी. आशंका जताई जा रही है कि बालू माफियाओं ने उसको गोली मारकर हत्या कर दी हैं. गौरतलब है कि बिहार से सटा होने के कारण बंका बालू घाट से बालू माफियाओं की ओर से प्रतिदिन बालू का अवैध उत्खनन कर बिहार भेजा जाता है. जब चौकीदार ने इसका विरोध किया होगा तो बालू माफियाओं ने इस घटना को अंजाम दिया होगा.

एसपी ने कहा हर बिंदु पर हो रही है गहन जांच

चौकीदार की हत्या की खबर के बाद जिला एसपी सुभाष चंद्र जाट ने घटनास्थल का जायजा लिया. और वस्तुस्थिति की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि पुलिस  हर बिंदु पर अपना गहन जांच शुरू कर दी है. और जल्द ही हत्या की वजह और हत्यारा का पता चल जाएगा.

जिला प्रशासन बालू माफियाओं पर कैसे नकेल कसेगा

इन दिनों देवघर में बालू माफियाओं का मनोबल बहुत ऊंचा है. इन माफियाओं की ओर से आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दिया जाता है. हाल ही में बालू माफियाओं ने जिला खनन पदाधिकारी के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया था.अब देखने वाली बात होगी कि बालू माफियाओं पर पुलिस और जिला प्रशासन कैसे नकेल कसेगा.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Chowkidar brutally shot deadfear of murder on sand mafiaSP is investigating

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.