✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

माता के दरबार में भक्त के रूप में चोरनी, देखिये किस चतुराई से भक्त बन चुराई गई है चेन

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:24:44 AM

धनबाद(DHANBAD): माता के दरबार में भक्त के रूप में चोरनी, यह सुनने में आपको अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन धनबाद के प्रसिद्ध शक्ति मंदिर में ऐसा ही कुछ हुआ है.  हालांकि घटना 30 मार्च की है लेकिन उसका वीडियो सोमवार को हाथ लगा है. शक्ति मंदिर में महिलाओं के गले से चेन उड़ाने वाली लेडी गैंग की दो सदस्यों का चेहरा मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. इसके बाद तो यह वीडियो तेजी से लोगो तक पहुंचने लगा है. इस वायरल वीडियो की पुष्टि The Newspost नहीं करता.  

30 मार्च को मंदिर परिसर में 2 महिलाओं की चेन चोरी हुई थी

30 मार्च को मंदिर परिसर में 2 महिलाओं की चेन चोरी हुई थी. फुटेज में मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर ज्योत की आरती लेती एक महिला के पीछे से ब्लू साड़ी पहनी अधेड़ महिला को चेन चुराते साफ देखा जा सकता है. उसके साथ पीली साड़ी में उसकी सहयोगी महिला अपने आंचल से कुछ इस प्रकार पर्दा  कर रही है कि पीछे से भीड़ में खड़ी कोई दूसरी महिला चेन चोरी करने वाली महिला की करतूत नहीं देख सके.  इस घटना की कोई f.i.r. नहीं कराई  गई है.  हालांकि  मंदिर कमेटी के लोग घटना की पुष्टि करते है. महिला चोर अन्य महिलाओं के साथ भीड़ में पहुंचती है, वह ज्योत का आशीर्वाद भी  लेती है, बिलकुल माँ की भक्त की तरह. और बहुत चतुराई से एक महिला के गले की चेन खोल लेती है. जिसके गले से चेन खोला गया, उस महिला को तनिक भनक तक नहीं लगी.  

चेन चुराने के बाद देखिये कैसे छुपाया गया 

महिला चेन  चुरा कर आराम से भीड़ को भक्ति प्रदर्शित करती हुई सुरक्षित अपने कपड़े में छुपा कर चलती दिख रही है.  महिला को चेन चोरी होने का पता तब चला ,जब वह घर पहुंची. हालांकि मंदिर कमेटी अथवा भुक्तभोगी की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है.  लेकिन सब कह रहे हैं कि घटना सच्ची है.  और यह सब हुआ है तो अब पुलिस की भी जवाबदेही बनती है कि वायरल वीडियो को आधार बनाकर चेन चुराने वाली महिला को चिन्हित करें, हो सकता है कि किसी बड़े गैंग का खुलासा हो जाए. हो सकता है कि कईयों की शादी की निशानी ,बेटे की नौकरी के बाद दी गई निशानी अथवा उनके  जन्म दिन पर किसी प्रिय की दी गई निशानी उन्हें वापस मिल जाए. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadshaktimandirmahilachainchori

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.