✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तालाब में नहाने गए बच्चों की डूबने से मौत, जानिए कहां का है यह मामला

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:07:51 AM

रांची(RANCHI): रांची से एक खबर सामने आई हैं जहां तालाब में डूबने से एक साथ तीन बच्चों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को तीनों बच्चे तलाब में नहाने गए थे तभी बच्चों के साथ यह हादसा हुआ. बता दे कि  यह घटना रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र की है.

एक साथ डूबे तीन बच्चे

बताया जा रहा है कि सेमरा गांव में रविवार को तालाब में बच्चे नहाने गए थे. और इस बीच बच्चे नहाते-नहाते अचानक गहराई में चले गए. वहीं इस दौरान एक बच्चा गहराई में चले जाने से डूबने लगा. जब वह बच्चा   चिल्लाने लगा तो दूसरे बच्चे भी उसके पास उसे बचाने के लिए पहुंचे और इस बीच तीनों बच्चे तलाब की गहराई में डूब गए.

तालाब के किनारे साइकिल और चप्पल पड़े देख लोगों को हुई आशंका

वहीं इस घटना की जानकारी तब मिली जब कुछ लोगों ने देखा कि तालाब के किनारे साइकिल और चप्पल पड़े हुए हैं. आशंका यह हुई की जो लोग नहाने आए थे,वे डूब गए. उसके बाद गोताखोर को लगाकर डूबे हुए बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया गया. देर रात तीनों बच्चों के शव निकाले गए.

तीनों बच्चे है अलग-अलग परिवार से

मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक  बच्चे अलग-अलग परिवार के थे.इन बच्चों के नाम रविंद्र महली,प्रिंस तिग्गा और हर्षित महली हैं.वहीं  बच्चो के मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी और मातम फैल गया साथ ही परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaytop newslatest newshindi newsjharkhand bihar newsbreaking newsjharkhandhemant soren newsnewsnews jharkhandtoday jharkhand newsaaj ka jharkhand newsjharkhand today newsranchi newsjharkhand latest newsnews biharjharkhand news livenews in hindijharkhand news in hindi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.