धनबाद (DHANBAD): जवाहर बाल मंच द्वारा मुनिडीह में चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गा मंडप में मंच के डिस्ट्रिक्ट चीफ कोऑर्डिनेटर साहिर खान के नेतृत्व में किया गया. चित्र कला प्रतियोगिता को दो वर्गों , कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 में विभाजित किया गया था. कक्षा 1 से 5 वर्ग का चित्र कला विषय 'फलों की टोकरी' तथा कक्षा 6 से 10 का 'ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्या' विषय था. प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया.
मौके पर कांग्रेस नेता बैभव सिन्हा ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जब बच्चे मोबाइल फोन की लत की चपेट में आते जा रहे हैं, वैसे समय में जवाहर बाल मंच के ऐसे आयोजन का महत्त्व बहुत बढ़ जाता है. घर में मोबाइल होना जीवन को जितना आसान बना रहा है, उतना की खतरा बच्चों के जीवन के लिए बढ़ रहा है. कक्षा 1 से 5 वर्ग में जहां प्रतीक शर्मा, सायन सरकार, विशाल शर्मा, रितिका कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 6 से 10 वर्ग में सुजल राय, किरण कुमारी, आदित्य सिंह, वैभव महतो ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान हासिल किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहिर खान, आशीष सिन्हा, मो. जुल्फिकार, आनंद पाण्डे, सुचीन सिंह, शकील खान , कुमार सोमर, संजय पासवान, शुभ्र वरण तिवारी, राखाल दास और राजकुमार नापित उपास्थित थे.
रिपोर्ट : प्रकाश
