☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बच्चो ने चित्र उकेर कर बताई झरिया शहर का दर्द ,तालियां भी बटोरी 

बच्चो ने चित्र उकेर कर बताई झरिया शहर का दर्द ,तालियां भी बटोरी 

धनबाद(DHANBAD) |  यूथ कॉन्सेप्ट एवं ग्रीन लाइफ, झरिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित झरिया आर्ट फेस्टिवल में वायु प्रदूषण एवं जनमानस पर दुष्प्रभाव विषय पर ड्राइंग  कंपीटिशन  किया गया.  जिसमें झरिया, धनबाद,भौरा, जामाडोबा, डिगवाडीह, सिन्द्री, महुदा, गोविंदपुर, निरसा, कतरास,  सहित अन्य क्षेत्रों से आए सीनियर एवं जूनियर  350 छात्रों में एक से बढ़कर एक  चित्र उकेर कर  उपस्थित जजों को आश्चर्यचकित कर दिया. 
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के अनुभाग अधिकारी मो शाहनवाज आलम थे.  वहीं जजों में कला विश्लेषक अभिषेक कश्यप , सेल के उप महाप्रबंधक मनीष भाटिया एवं डॉ शबा आलम खान उपस्थित थे. 

टॉप टेन को मिला पुरस्कार 

 विजयी प्रतिभागियों में टॉप टेन को प्रमाण पत्र और मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया.  शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए.  विजिलेंस अधिकारी मो शाहनवाज आलम ने कहा कि कला आत्मिक अभिव्यक्ति का शशक्त माध्यम है.  बच्चों ने जो अपने चित्रकारी में प्रदूषण  के  दर्द को प्रदर्शित किया है, वह काबिलेतारीफ है.   झरिया में वायु प्रदूषण चरम पर है.  बीसीसीएल  मानक के विरुद्ध कोयला खनन की बातें सामने आती रही है.  यदि झरिया के नागरिक  शिकायत करेंगे , तो हमारा विभाग कोयला कंपनी पर कार्रवाई करेगा.   मो शाहनवाज ने कहा कि कंपनी को जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान ने रख कर खनन करना चाहिए.   कला विश्लेषक अभिषेक कश्यप ने कहा कि आज सभी बच्चे विजेता है. 

बच्चो ने उकेर दी झरिया का दर्द 

 सभी ने झरिया के प्रदूषण को कागज पर उकेरा है.  इससे यहाँ के लोगों का दर्द छलक कर बाहर आया है.  कार्यक्रम में यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह, मनीष भाटिया, डॉ हैदर, शिवबालक पासवान, अनिल जैन, अशफाक हुसैन, मो इक़बाल, दीपक अग्रवाल,  सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:31 Dec 2023 05:33 PM (IST)
Tags:dhanbadjhariyaprtiyogitachitraprize
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.