✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

थोड़ा संभल के रहियेगा ! महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर राजधानी रांची में धुम रहा बच्चा चोर, जानिए क्या है पूरी कहानी 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:09:00 PM

रांची (RANCHI) : अब तक रांची में केवल पैसे, सोने की चेन औऱ मोबाइल स्नैचिंग करने की खबरें आपने सुनी या पढ़ी होगी. लेकिन पहली बार राजधानी रांची से ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे रांची में सनसनी फैला दी है. मिली जानकारी के अनुसार रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बिजली ऑफिस के पास भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम से बच्चे की छिनतई की गई है. फिलहाल इस मामले में पीड़ित महिला बार-बार पुलिस के पास जा कर मदद की गुहार लगा रही है. 

महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर महिला को बनाया शिकार 

जानकारी देते हुए पीड़ित महिला मधु देवी ने बताया कि 22 अक्तूबर को 6 से 7 बजे के बीच वह हीनू स्थित पूजा पंडाल मे थी. उसके साथ उसका डेढ़ साल का बेटा और बेटी भी थी, लेकिन इसी बीच उसके पास एक बुर्क पहले एक महिला आती है औऱ उसे कहती है कि धोनी सभी गरीब लोगों को पांच हजार रुपए के साथ एक घर दे रहे है. महिला के इस बात से पीड़ित महिला उसकी बातों में आ जाती है औऱ उसके साथ चली जाती है. जिसके बाद बुर्के वाली महिला उसे हरमू इलाके स्थित बिजली ऑफिस के पास ले जाती है और उसे औऱ उसके बच्चे को बिस्किट देती है. 

पीड़ित महिला लगा रही मदद की गुहार 

लेकिन जैसे ही पीड़ित महिला वह बिस्टिक खाती है उसके सिर घूमने लगता है. जिसका फायदा उठा कर बुर्के वाली महिला उसके बच्चे को छिन कर वहां से भाग जाती है. पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ एक बाइक सवार व्यक्ति भी था. इस घटना के बाद महिला बार-बार उस घर के पास औऱ नजदिकी पुलिस के पास जाकर मदद की गुहार लगा रही है. लेकिन अब तक पुलिस पीड़ित महिला के बच्चे को खोजने में किसी भी प्रकार की सफलता हाशिल नही कर सकी है. 

रिपोर्ट. समीर हुसैन 

 

Tags:jharkhand newsjharkhand breaking newsms dhonimahendra singh dhoni newsranchi policeranchi breaking newsranchi trending newsमहेंद्र सिंह धोनी के नाम पर रांची में धुम रहे बच्चा चोरChild snatchedfrom womanin the name of Mahendra Singh Dhoni

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.