✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने रुकवाई शादी,50 लोगों पर FIR दर्ज

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: February 27, 2026,
Updated: 1:20 PM

चतरा(CHATRA): जिले में बाल विवाह की कोशिश पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की. सिमरिया प्रखंड की सेरनदाग पंचायत में 18 फरवरी को एक नाबालिग किशोरी का लगन कार्यक्रम रखा गया था और 20 फरवरी को शादी कराने की तैयारी चल रही थी. सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को स्थानीय थाना के साथ मिलकर आयु सत्यापन कराने का निर्देश दिया. जांच में लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्यक्रम रुकवा दिया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए 25 फरवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद स्वयं पंचायत पहुंचे. उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाल विवाह के कानूनी परिणामों और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि यह कृत्य कानूनन दंडनीय है और इससे बच्ची की पढ़ाई, स्वास्थ्य व भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है. बावजूद इसके, परिवार और कुछ ग्रामीण विवाह के पक्ष में डटे रहे.

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया. बालिका के परिजनों और विवाह का समर्थन करने वाले करीब 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि बाल विवाह पर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी.

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और यह संकेत गया कि ऐसे मामलों में कानून पूरी सक्रियता से लागू किया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दोहराया कि सरकार बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस तरह की घटनाओं पर सख्ती जारी रहेगी.

 

Tags:Child marriage attempt failsadministration stops weddingFIR registered against 50 people50 peopleChatraFIRChild marriageadministration strict

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.