✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इस नन्हे फ़नकार के बारे में जानिये, जिसकी पेंटिग को CM ने भी सराहा

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:43:51 AM

रांची (RANCHI): इस तस्वीर को देखिये. परिवार के साथ एक बच्चा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सोहराय पेंटिंग दे रहा है, सीएम मंद-मंद मुस्कुरा रहे हैं. यह चित्र इस बच्चे ने ही बनाया है, इसका नाम है विवान शौर्य. मुख्यमंत्री ने इस नन्हे चित्रकार को शाबासी दी. उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. मौके पर विवान शौर्य की दादी सुमित्रा देवी, मां रजनी कुमारी और पिता धनंजय कुमार उपस्थित थे. इस खबर में हम आपको डोरंडा रांची के रहने वाले इस 6 वर्षीय बालक चित्रकार के बारे में बताते हैं.

इसे भी पढ़ें:

वोटर लुभावन रेवड़ी वितरण पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, जानिये क्या कहा

पेंटिंग में जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

मालूम हो कि जेवीएम श्यामली में कक्षा एक के छात्र विवान शौर्य के पास वो कुदरती हुनर है, जो जज्बे में ढलकर कमाल कर जाता है. उन्हें विश्व की प्रतिष्ठित चित्रकला प्रतियोगिता “पिकासो आर्ट कांटेस्ट” के अल्टीमेट एक्सप्रेशन 2022 में स्टार आर्टिस्ट के अवार्ड से नवाज़ा गया है. ये प्रतियोगिता 2014 से हर वर्ष आयोजित की जा रही है. इस वर्ष प्रतियोगिता में 53 देशों से 1400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था. जिसमें इटली, हांगकांग, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रिया, वियतनाम, रोमानिया, बुल्गारिया, सायप्रस, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश आदि देश शामिल हैं. जिसमे 6 से 10 वर्ष वाले ग्रुप में विवान ने अपने देश और राज्य का गौरव बढ़ाते हुए ये पुरस्कार प्राप्त किया है. विवान ने 100 में से 95 अंक हासिल किये हैं, जिसके लिए इन्हें स्टार आर्टिस्ट सर्टिफिकेट ऑफ़ अचीवमेंट प्रदान किया गया.

इसे भी पढ़ें:

आजाद हिंद फौज की रानी लक्ष्मीबाई रेजिमेंट की कैप्टन लक्ष्मी की बेटी सुभाषिनी ने रांची में 

और भी अवार्ड से नवाज़े जा चुके हैं विवान

विवान शौर्या की शोहरत की बुलंदी झारखंड की सीमा से पार समूची दुनिया में प्रतिभा के परचम लहरा रही है. दरअसल वो इतनी कम उम्र में इससे पहले भी बहुत बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं. अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स 2022 में दर्ज करा लिया है. इसकी वजह है, 129 पेंटिंग्स बनाना.  ये पेंटिग्स बड़े अकार A3 या उससे बड़े आकार के पेपर पर आयल पेस्टल रंगों से उकेरी गई है . पेंटिंग्स बनाते हुए सभी के वीडियो भी बनाया है.

होनहार बिरवान के होत चिकने पात

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के संथापक व  चित्रकार विवान के पिता और गुरु भी हैं. उन्होंने बताया कि विवान ने 2 वर्ष की छोटी उम्र से ही पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया था. लॉक डाउन के समय का सदुपयोग कर विवान ने पेंटिंग्स बनाना शुरू किया और लगभग 150 से अधिक पेंटिंग्स बनाई. इस दौरान विवान ने 20 से अधिक अन्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिलास्तर के पुरस्कार भी प्राप्त किये. मां रजनी कुमारी ने बताया कि विवान पेंटिंग के अलावा एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी अपनी प्रतिभा से बड़े बड़े मंच पर प्रदर्शित कर पुरस्कार प्राप्त किये हैं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.