✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय में धरने पर बैठे मुखिया, जानिए क्या है उनका आरोप 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:33:09 PM

धनबाद(DHANBAD) :  तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को तोपचांची प्रखंड के सभी मुखिया और उनके प्रतिनिधि  एक दिन के  धरना पर बैठे. कहा यह तो चेतावनी है ,आगे बड़ा आंदोलन होगा. उनका आरोप है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. कोरकोट्टा मुखिया प्रतिनिधि  कपिल सिंह के नेतृत्व में सभी मुखिया धरना पर बैठे. जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि यहां बिना चढ़ावे का कोई काम नहीं होता. लगातार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों के कान  पर जू तक नहीं रेंगती.  छात्र -छात्राओं के जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र महीनों से लंबित है. 

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में दिए गए आवेदनों का नहीं हुआ निष्पादन 
 
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तक में जो आवेदन दिए गए हैं, उनका निष्पादन नहीं किया गया है. तोपचांची तथा गोमो के अस्पताल में डॉक्टर नहीं है. चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे है. जमीन की दाखिल खारिज में भी गड़बड़ी की जा रही है. समय पर कार्य नहीं किए जा रहे है. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर क्रियाकलापों में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन शुरू होगा, जिसकी पूरी जवाबदेही अधिकारियों की होगी. मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह, विकास महतो,रूबल चौबे, जितेंद्र पांडेय, गोपाल पांडेय,नैरो मुखिया उमेश महतो,बैजनाथ दास,मो जुनैद, अमित साव,चीकू सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद थे.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:Chief sitting on dharna in Topchanchi block cum zonal office in dhanbaddhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.