✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में पहुंचे सीएम सोरेन, मंत्री चम्पई सोरेन भी रहे मौजूद

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:40:18 PM

बोकारो(BOKARO) जिले के ललपनिया स्थित लुगू बुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में 22 वां दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में झारखंड सहित ओडिशा, छत्तीसगढ़ बंगाल के अलावे पूरे देश विदेश के श्रद्धालु शामिल हुए थे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व  विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री चम्पई सोरेन,गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे.

संथाली भाषा मे लोगों को संबोधित

मंच पर लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ समिति के लोगो के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को लोटा-पानी के साथ गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने संथालियों के धर्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध लुगुबाबा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए सूबे में अमन चैन की दुआएं मांगी. उसके बाद उन्होंने मंच के माध्यम से संथाली भाषा मे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए सरकार दृढसंकल्पित है. सरकार ने आदिवासियों के लिए बहुत सारे कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है.उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने का कार्य किया जा रहा है.जेएसएलपीएस के माध्यम से हो या फूलोझानो योजना के माध्यम से,सभी जगहों पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के प्रति गंभीर है. सरकार राज्य के युवाओं को बहुत सारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है. उन्होंने कहा कि सरकार गरीब दलित,पिछड़ावर्ग, एवं आदिवासियों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के प्रति दृढसंकल्पित है. सरकार ऐसे मेधावी बच्चों के पढाई में होने वाले सभी खर्चो का वहन करेगी. उन्होंने कहा कि अगर संथाली समाज को आगे बढ़ना है तो उन्हें अपने बच्चों को आईईएस,आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर जैसे सभी क्षेत्रों में भेजना होगा.


रिपोर्ट: संजय कुमार (गोमिया)

Tags:Cm pahuche bokaro ke lalpaniya do diwasiye sarna dharm mahasammelan me huyeshamil

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.