✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे में गंभीर चोट, तीन टांके लगे, अस्पताल से घर लौटीं

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:58:06 AM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं. हालांकि, उनकी हालत अभी स्थिर है. उनके माथे पर कट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ है. गुरुवार रात एसएसकेएम अस्पताल में उनका इलाज हुआ. इसके बाद वह घर लौट आईं. आज वह फिर अस्पताल जाएंगी, जहां चिकित्सक दोबारा देखेंगे. उन्हें कैसे चोट लगी, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है.

डॉक्टर ने क्या दी जानकारी

एसएसकेएम के निदेशक मनिमॉय बनर्जी का कहना है कि मुख्यमंत्री के माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगा है. पीछे से धक्का लगने के कारण गिरीं मुख्यमंत्री को शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल लाया गया. उनके मस्तिष्क में चोट आई है. माथे पर गहरा घाव है. घाव से काफी खून भी निकला है.

उन्होंने बताया कि न्यूरोसर्जरी विभाग, मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख ने मुख्यमंत्री को देखा है. घाव पर ड्रेसिंग की गई है. ईसीजी, सीटी स्कैन समेत कई शारीरिक परीक्षण किए गए हैं. उन्हें रातभर अस्पताल में रुकने की सलाह दी गई लेकिन वह घर वापस जाना चाहती थीं.

Tags:mamata banerjee injurymamata banerjee injuredmamata banerjeebengal chief minister mamata banerjeemamata banerjee injured newsmamata banerjee newsmamata banerjee latest newscm mamata banerjeemamata banerjee suffers major injurynandigram mamata banerjee injuryPM ModiKolkataWest BengalChief Minister Mamata Banerjee suffered serious forehead injury

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.