✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ का किया लोकार्पण, अब दीघा से दीदारगंज तक होगा सुगम सफर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:24:40 PM

पटना(PATNA): बिहार सरकार पटना को जाम मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है. शहर में ओवर ब्रिज से लेकर नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है. जिससे शहर का विकास हो और आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके. इसी कड़ी में गंगा नदी के किनारे निर्मित महत्वाकांक्षी जेपी गंगा पथ परियोजना का विस्तार अब दीदारगंज तक कर दिया गया.  गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंगन घाट से इस परियोजना का औपचारिक लोकार्पण किया.

मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीन फील्ड पुल और उससे जुड़े पहुंच पथ का भी निरीक्षण किया.  उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य की सख्त हिदायत दी. जेपी गंगा पथ को पटना का "मारिन ड्राइव" भी कहा जा रहा है. यह सड़क राजधानी के दो छोरों को जोड़ने का कार्य करेगी, जिससे यातायात दबाव कम होगा, समय की बचत होगी, और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

विकास के नए आयाम:

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, “राज्य सरकार का प्रयास है कि गंगा किनारे एक बेहतरीन वैकल्पिक सड़क बने जिससे राजधानी का चेहरा बदले. आने वाले समय में यह पथ पटना के विकास का आधार बनेगा. ”इस उद्घाटन के साथ ही बिहार में बुनियादी ढांचे को लेकर एक और मील का पत्थर जुड़ गया है.

Tags:bihar news livebihar newsbihar jharkhand news livebihar hindi newslatest newsbihar today newshindi newsbihar latest newsbiharbihar news todaybihar weather newsbihar politicsbihar samacharbihar live newsnews 18 bihar livepatna newsnews 28 biharbihar ki khabarbreaking newsbihar breaking newsbihar chunavnews 18 biharbihar election 2025 livebihar ki taaja khabar livetop newsbihar politics livebihar jharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.