✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को “प्रयागराज महाकुंभ 2025” में शामिल होने के लिए मिला न्यौता, उत्तर प्रदेश के मंत्री पहुंचे रांची

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:08:32 PM

रांची(RANCHI): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल 2025 के 13 जनवरी से महाकुंभ मेला आरंभ होने वाला है. इस कुंभ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आने वाले हैं. कुंभ मेले को लेकर सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है. इस बीच देश के हर राज्य के मुख्यमंत्रियों को कुंभ मेले में शामिल होने का निमंत्रण यूपी सरकार की तरफ से भेजा जा रहा है. ऐसे में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही आज मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे.  

इस दौरान उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने व सुरेश राही ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल और महाकुंभ का प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट कर सीएम हेमंत सोरेन को “प्रयागराज महाकुंभ 2025” में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया. साथ ही सीएम हेमंत के साथ “प्रयागराज महाकुंभ" की संस्कृति व महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा किया.

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूपी के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त किया.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटमुख्यमंत्री हेमंत सोरेनहेमंत सोरेनमुख्यमंत्री आवासीय कार्यालयप्रयागराज महाकुंभ 2025महाकुंभ 2025महाकुंभ मेला 2025महाकुंभमहाकुंभ मेलाउत्तर प्रदेशप्रयागराजउत्तर प्रदेश शिक्षा मंत्रीइलाहाबादकुंभ मेलारांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateChief Minister Hemant SorenHemant SorenChief Minister Residential OfficePrayagraj Mahakumbh 2025Mahakumbh 2025Mahakumbh Mela 2025MahakumbhMahakumbh MelaUttar PradeshPrayagrajUttar Pradesh Education MinisterAllahabadKumbh MelaRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.