रामगढ़(RAMGARH):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ में होली के बाद नेमरा गांव पहुंचे जहां पूरे परिवार के साथ बहा पूजा में शामिल हुए.इस दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी, रामगढ़ नगर परिषद नव निर्वाचित अध्यक्ष कुशुम कुमारी मुंडा सहित कई गणमन शामिल थे.
पूरे परिवार के साथ की पूजा अर्चना
इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपने रीति रिवाज के अनुसार या पर्व मनाते है, हमारे पूर्वजों ने जो सिखाया है उसे आगे बढ़ने का मैं काम कर रहा हूं, और आने वाले दिनों में हमारे वंशज इसे आगे बढ़ाएंगे. इस दौरान गण्डेय विधायक कल्पना सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई, लकड़ी के चूल्हे पर बहा पर्ब पर काफी सादगी के साथ में पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार प्रसाद बनाया गया, गांव के पहाना के द्वारा विधिवत तरीके से कराई गई पूजा पाठ.
रिपोर्ट-अनुज कुमार
