✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेले का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:10:16 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला 2025 का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं.

उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेले का परिभ्रमण किया

मेले के दौरान हेल्दी बेबी शो, फैशन शो और पेंटिंग प्रतियोगिता जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मेले की सबसे खास बात यह है कि यहां स्थानीय कारीगरों (लोकल आर्टिज़न्स) द्वारा निर्मित उत्पादों की भरपूर प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था की गई है, जो आगंतुकों में स्वदेश और स्वदेशी के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करेगी.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष का जेसोवा दिवाली मेला विशेष महत्व रखता है क्योंकि जेसोवा अपनी रजत जयंती मना रहा है. उन्होंने संगठन को निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री ने जेसोवा की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को इस मेले में अवश्य आना चाहिए, क्योंकि यहां से प्राप्त होने वाला प्रत्येक पैसा गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण में उपयोग किया जाता है.

Tags:JESOVAdiwali melaJSOVAJSOVA diwali meladiwali 2025JSOVA diwali mela 2025dipawali 2025JSOVA diwali mela 2k25cm hemant sorenkalpana sorenmelafairdiwali fair

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.