✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के बीच बांटा विभाग, डॉ इरफान देखेंगे स्वास्थ्य तो शिल्पी के जिम्मे कृषि पशुपालन विभाग

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:24:29 PM

रांची (RANCHI) : हेमंत कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. कांग्रेस कोटे ये मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण के अलावा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पहली बार मंत्री बनी शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

CM हेमंत सोरेन ने ये विभाग रखे अपने पास

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित), पथ निर्माण, भवन निर्माण, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य को छोड़कर) तथा ऐसे सभी विभाग रहेंगे, जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं. दीपक बिरुआ के पास राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (पंजीयन को छोड़कर) के साथ परिवहन विभाग रहेगा.

राधाकृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है. दीपक बिरुआ राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री होंगे जबकि चमरा लिंडा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग के मंत्री होंगे. संजय प्रसाद यादव को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल तथा उद्योग विभाग दिया गया है. रामदास सोरेन को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है. हफीजुल हसन को जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय आवंटित किया गया है. वहीं दीपिका पांडेय सिंह को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है. योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आवंटित किया गया है. सुदिव्य कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अलावा पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

Tags:jharkhand cabinet expansioncm hemant sorenhemant soren cabinet oathcm hemant soren newshemant sorenhemant soren newshemant soren cabinethemant soren edhemant soren floor testhemant soren cabinet expansionjharkhand cabinet expansion livehemant soren cabinet expansion livehemant soren cabinet shapath grahan livehemant cabinet shapath grahanhemant soren new cabinetcabinet expansionexpansion of hemant soren cabinethemant cabinetDr. Irfan will look after healthशिल्पी नेहा तिर्कीराधा कृष्ण किशोरदीपक बिरुवाचमरा लिण्डासंजय प्रसाद यादवरामदास सोरेनइरफान अंसारीहफिजुल हसनदीपिका पाण्डेय सिंहयोगेन्द्र प्रसादसुदिव्य कुमारशिल्पी नेहा तिर्की

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.