☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आईआरबी -8 और एसआईआरबी -1 और 2 के पारण परेड समारोह में हुए शामिल, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को बताया गर्व की बात

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आईआरबी -8 और एसआईआरबी -1 और 2 के पारण परेड समारोह में हुए शामिल, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को बताया गर्व की बात

बोकारो(BOKARO); मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड पुलिस के विभिन्न ट्रेनिंग संस्थानों से 1892 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य की सेवा के लिए अपना योगदान देने जा रहें है. इन जवानों में कुल 630 महिला आरक्षी अपने सहकर्मी पुरुष आरक्षियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देने जा रहीं है, यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है. मुख्यमंत्री आज बोकारो स्थित जैप- 4 ग्राउंड में एसआईआरबी- 01 दुमका, एसआईआरबी- 2 खूँटी, आईआरबी-8 गोड्डा के जवानों के पारण परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैप- 4 परिसर में वृक्षारोपण किया साथ ही परिसर हेतु आर.ओ प्लांट का भी उद्घाटन किया.

प्रशिक्षण आपके जीवन का अहम हिस्सा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है , वह तो एक शुरुआत है. आप जब अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तो आपको कई नई और अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा. प्रशिक्षण अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है. जिससे आप अपने आप को और बेहतर और कुशल बनाते हैं.

सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का होगा जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों और संस्थानों में जाने का मौका मिलता है. इस दौरान वहां की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के दौरान कई समस्याएं व्याप्त होने की जानकारी मिली है. इसका सीधा असर प्रशिक्षण देने वालों और प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों पर होता है. अगले 2 वर्षों के अंदर सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का जीर्णोद्धार कर लिया जाएगा, ताकि बेहतर माहौल में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो सके.

पुलिस विभाग की अपनी स्वास्थ्य सेवा हो, सरकार कर रही विचार

पुलिस विभाग की अपनी स्वास्थ्य सेवा हो, इस दिशा में सरकार विचार कर रही है. इसका मकसद पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे और भी बेहतर तरीके से अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करें.

बेस्ट कैडेट्स किए गए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बेस्ट कैडेट (ओवरऑल) अर्चना कुमारी, बेस्ट कैडेट (इंडोर) भीमराज विश्वकर्मा, बेस्ट कैडेट (आउटडोर) विक्रम कुमार तिवारी और बेस्ट कैडेट (शूटिंग) मंजू कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इसके अलावा ट्रेनिंग -इन-चार्ज और पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार महतो  सम्मानित किए गए.

574 जवानों ने सफलतापूर्वक पूरा किया गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण

सत्र 2020-22 के 574 जवानों ने बोकारो JAP-4 के प्रशिक्षण संस्थान में कुल 215 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है. इसमें एस.आई आर.बी-01 दुमका के कुल 13 जवान जिसमें 4 पुरुष एवं 9 महिला, एस.आई.आर.बी- 2 खूँटी के कुल 5 पुरुष जवान, आई.आर.बी-8 गोड्डा के कुल 556 जवान जिसमें 377 पुरुष एवं 179 महिला जवानों ने विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किए.

ये रहे मौजूद

पारण परेड समारोह में गोमिया विधायक लंबोदर महतो, बेरमो विधायक  कुमार जयमंगल, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एडीजीपी प्रशांत सिंह, डीजीपी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता, आईजी ट्रेनिंग  प्रिया दुबे, उपायुक्त बोकारो, कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक बोकारो  चंदन कुमार झा, समादेष्टा JAP-4  अश्विनी कुमार, JAP-4 के पदाधिकारी, प्रशिक्षु जवान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे.

Published at:06 Jan 2023 06:42 PM (IST)
Tags:JharkhandBokaroParedpolice
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.