✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर और गोड्डा जिला के चल रहे विकास कार्यों से दिखें असंतुष्ट, कहा योजनाओं में घोटाले नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:18:12 PM

देवघर (DEOGHAR) : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में देवघर और गोड्डा जिला के विकास कार्यों और संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा के दौरान सीएम देवघर और गोड्डा जिला के परफॉर्मेंस से असंतुष्ट दिखे. खासकर मनरेगा की योजनाएं, कृषि की योजनाएं, गव्य विकास की योजनाएं, रोजगार सृजन की योजनाएं, किसानों की समस्या,सूखा राहत सहित चल रहे योजनाओं के क्रियान्वयन से असंतुष्ट दिखे. इसके अलावा बैंकर द्वारा लोन देने में बैंकरों की उदासीनता पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए सीएम ने कहा कि अविलंब इसमें सुधार करें और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ सुनिश्चित कराएं.

सीएम ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

राज्य सरकार द्वारा चल रही सभी योजनाओं  के लाभुकों को 29 दिसंबर तक हर हाल में लाभ दिलाने का सख्त हिदायत अधिकारियों को दिया है. सीएम ने कहा कि अधिकारी जिम्मेदार बने और धरातल पर जाकर योजनाओं को सकारात्मक रूप दें. किसी भी योजनाओं में घोटाले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. देवघर गोड्डा जिले के बुनकरों की स्थिति खराब है उसका भी सकारात्मक ध्यान रखने के लिए सीएम ने अधिकारी को निर्देश दिया है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:Chief Minister Hemant Soren appeared dissatisfied with the ongoing development works of Deoghar and Godda districtsaid scams in schemes will not be toleratedhemant soren deogharjharkhand newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.