✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एलान, “अब हर चालक अपनी गाड़ी का मालिक बनेगा, दूसरो का मोहताज नहीं रहेगा “  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:06:41 PM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार को जमकर घेर रही है. इसके साथ ही अपनी सरकार की कामयाबियों को भी गिन रही है. सीएम ने पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में आयोजित कार्यक्रम में बोला कि झारखंड में आठ लाख गरीबों को घर की जरुरत है. इसे केन्द्र ने भी माना, इसके बावजूद पैसे नहीं दिए, इसलिए अब हम योजना लेकर आए हैं.   

सरकार समस्याओं का कर रही समाधन

मुख्यमंत्री ने लोगों से बोला कि उनकी सरकार आम आवाम को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. ये अबुआ सरकार एयर कंडीशन कमरे में नहीं चल रही है, बल्कि घर-घर पहुंच रही है औऱ जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान कर रही है. साफ तौर पर उनका कहना था कि ये एक महाअभियान है, जिसके जरिए पूरे मान-सम्मान के साथ आपका अधिकार देने के लिए सरकार आपके दरवाजे पर पहुंच रही है.

चालक अपनी गाड़ी का बनेगा मालिक

मुख्यमंत्री ने उन चालकों के बारे में एलान किया, जो दूसरो की गाडी चलकार अपनी रोजी रोटी चल रही. उन्होनें बताया कि झारखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हर चालक अपनी गाड़ी का मालिक बनेगा औऱ दूसरों का मोहताज नहीं बनना पड़ेगा. उनका बोलना था कि जब हाथ में हुनर है, तो दूसरों के यहां क्यों कोई काम करेगा. प्रशिक्षित चालक सरकार को आवेदन दें, सरकार उन्हें कार उपलब्ध कराएगी.

तीन कमरो का मकान दे रही राज्य सरकार

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा भी की औऱ अपनी सरकार की कामयाबियों के बारे में बखान किया.  उनका कहना था कि सरकार ने फूलो-झानो समृद्धि योजना की राशि 10 से बढ़ाकर 50 हजार कर दी है. इसके सहारे हमारी माताएं-बहनें ज्यादा सशक्त बनेंगी. इसी क्रम में उन्होंने अबुआ आवास का भी जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने यह माना था कि झारखंड में आठ लाख गरीबों को घर की जरुरत है . इसके बावजूद पैसे नहीं दिए, इसीलिए योजना लायी गई. यहीं नहीं, प्रधानमंत्री आवास दो कमरों का मिल रहा है, लेकिन हम तीन कमरों का मकान दे रहे हैं.

Tags:jharkhand government provide carshement soren newschife minster hement soren newsapke dwar apki sarkarpotka hement soren newsjharkhand cm newsjharkhand cm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.