✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सपरिवार देवघर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:51:39 PM

देवघर (DEOGHAR) : देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हवाई मार्ग से देवघर पहुँचे. देवघर एयरपोर्ट पर उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस मौके पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, संताल परगना के डीआईजी अंबर लकड़ा, जिले के डीसी, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर मुख्य चुनाव आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे ज्ञानेश कुमार ने उतरते ही झारखंडवासियों को “जोहार” कहकर हार्दिक अभिनंदन किया. प्रवास के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके अलावा वे नौलखा मंदिर और तपोवन मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त की इस यात्रा को लेकर देवघर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा

Tags:Chief Election Commissioner Gyaneshdeighar newsguard of honorairport

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.