✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CHHAVI RANJAN NEWS : छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने बेल देने से किया इनकार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:10:13 AM

रांची (RANCHI): रांची सेना जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में रांची के पूर्व DC छवि रंजन की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को छवि रंजन की याचिका पर सुनवाई की और सुनवाई के बाद अदालत ने छवि रंजन को बेल देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी. बता दें कि इससे पहले हाई कोर्ट मे दोनो पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजित नारायण प्रसाद की कोर्ट में फैसला सुरक्षित रखा गया था. बता दे कि इस मामले में छवि रंजन के साथ 11 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था.

मालूम हो कि छवि रंजन को ED  ने 4 मई 2023 को ED कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. उन पर सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन, सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ की जमीन की अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेज पर खरीद-बिक्री मामले में संलिप्तता का आरोप है.

रिपोर्ट. मेहक मिश्रा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandhindi newsjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand today newslatest newstop newsbreaking newsranchi newschhavi ranjanias chhavi ranjanias chhavi ranjan land scamchhavi ranjan iaschhavi ranjan in land scamchhavi ranjan arrestedtrending news of chhavi ranjan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.