✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी, सीमावर्ती क्षेत्रों को किया गया सील, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:19:33 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद सभी नक्सली ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में प्रवेश करेंगे. जिसको देखते हुए हर जगहों पर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है. साथ ही हाई अलर्ट जारी करते हुए सीमावर्ती जगहों को सील कर दिया गया है.

ओडिशा व झारखंड में प्रवेश करने की कोशिश में नक्सली

रिपोर्ट की माने तो छत्तीसगढ़ से नक्सली भागकर ओडिशा व झारखंड के कई इलाकों में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं. जिसके कारण दोनों राज्यों के सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है. ताकी नक्सली इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकें. साथ ही सीमा वर्ती क्षेत्रों में लगे कैंप, थाना व चेक पोस्ट को यह निर्देश दिया गया है कि, छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोध अभियान के चलते नक्सली सीमा पार कर राज्य में प्रवेश की कोशिश कर सकते है. ऐसी स्थिति में उनपर नजर रखें. किसी भी हाल में उन्हें झारखंड या ओडिशा में प्रवेश करने नहीं दिया जाए.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास बुधवार (26 अप्रैल) को डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी (IED) हमला हुआ था. जिसमें 11 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है. साथ ही उन्होंने कहा था कि ये लड़ाई अब अपने अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे. जिसके बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई चल रही है. फिलहाल इस घटना में संलिप्त किसी भी नक्सली को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है.  

Tags:Naxalite attackChhattisgarhBorder areas sealedby issuing high alert in Jharkhand-Odisha border areasknow what is the whole matter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.