✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के सभी तालाब घाटों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:59:33 AM

धनबाद(DHANBAD): शहर के सभी छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. जिले के तमाम छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. छठ व्रतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए सूप-दौरा में फल, फूल, नारियल और ठेकुआ आदि अर्पित कर भगवान सूर्य को बड़े ही श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया. वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई थी.

छठ घाट पर पहुंचे श्रद्धालु मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विकास नगर छठ तलब पर श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था की सराहना करता हूँ. साथ अपने परिवार की तरफ से सभी को छठ पूजा की हार्दिक बधाई देता हूँ.

विकास नगर छठ तालाब कमिटी टीम और स्थानीय पुलिस बल को घाट पर तैनात किया गया था. ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई थी. पूरे माहौल में भक्ति, लोकगीत और छठी मइया के जयघोष गूंजते रहे. इसके साथ ही शहर के पम्पू तालाब, मनई टांड़, भूली, कतरास, बाघमारा, निरसा, झारिया और टुंडी के सभी छठ घाट भक्ति और आस्था से सराबोर दिखा.

रिपोर्ट: नीरज कुमार  

 

Tags:Chhath Pujathe great festival of folk faithwas celebrated with devotion and enthusiasm at all the pond ghats of the city.DHANBADDHANBAD NEWSCHHATH NEWSCHHATH UPDATECHHATH DHANBADDHANBAD CHHATH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.