✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Chhath puja:महापर्व के दूसरे दिन आज छठ व्रति करेंगी खरना पूजा,पढ़ें जमशेदपुर के इस कलाकार ने चित्रकारी से दिखाई कैसे सूर्यदेव के प्रति आस्था  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:19:24 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):चार दिनों तक चलनेवाले महापर्व की शुरुआत हो चुकी है, आज दूसरे दिन छठ व्रति खरना पूजन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे. जिसको लेकर लौहनगरी में लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. सभी अपने तरीके से अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे है. सूर्य उपासना के महापर्व की तैयारी में जहां सभी श्रद्धालु जुटे हुए हैं, तो वहीं चित्रकार भी अपनी कला के माध्यम से आदित्य भगवान सूर्य पर जाने वाला L1 यान का संदेश सभी भक्तों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.

इनकी चित्रकारी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र 

 मानगो छठ घाट पर स्वर्णरेखा पुल के नीचे चट्टानों पर आदित्य L1 को देखते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देती हुई व्रतियों को चित्रकारी के माध्यम से बहुत ही अच्छे तरीके से दर्शाया गया हैं. इसके कलाकर विशेन्द्र नारायण सिंह है, इनकी चित्रकारी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है.

छठवर्ती महिलाओं को आदित्य  L1 का संदेश देने का प्रयास

वहीं चित्रकार विशेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि भारत के वैज्ञानिकों को आदित्य L1 की सफलता की हम शुभकामनाएं देते हैं. जहां सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर घाट आनेवाले छठवर्ती महिलाओं तक आदित्य  L1 का संदेश हम देने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं अब भारत पूरे विश्व का पहला देश बनेगा, जहां हम भगवान सूर्यदेव की अगल-बगल होने वाली गतिविधि को जान सकेंगे.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Chhath pujaChhath puja jamshedpurChhath puja jharkhandmango chhath ghatswarnrekha riverkharkai nadijamshedpur chhath newsjamshedpur news todayjharkhand news todayjharkhand news update todayjarkhand newschhath puja 2023Kharna PujaChhath VratShowed devotion to Sun God through paintingwish all the success of Aditya L1 to the scientistsAditya L1

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.