✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Chhath Puja 2024: उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के बाद 4 दिवसीय छठ पर्व का हुआ समापन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:01:09 PM

देवघर(DEOGHAR): उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया. देवघर के तमाम घाटों पर व्रतियों द्वारा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया. अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह से ही व्रतियो द्वारा घाटों पर आ कर सूर्योदय का इंतजार किया गया. इस बीच छ्ठ के गीत व्रती एवं उनके परिजनो द्वारा घाट पर ही गाया गया. आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ साथ छठ गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. घाटों पर बच्चो द्वारा आतिशबाजी भी की गई. घाट पर प्रसाद वितरण के बाद व्रती के पारण के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का भी समापन हो गया. छठ पर्व को लेकर तमाम घाटों पर सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी. व्रतियों और इनके परिवार वालों को छठ घाट आवागमन करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था सुदृढ की गई थी. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsChhath PujaChhath Puja 2024Chhath festivalChhath puja in biharChhath geet

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.