✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बासुकीनाथ: श्रावणी मेला में जमकर बिक रही है केमिकल आधारित आचार, क्यों नहीं की जाती है इसकी जांच

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:27:42 PM

बासुकीनाथ (BASUKINATH) : बासुकीनाथ मेला क्षेत्र बासुकीनाथ में आचार बेचने वालों की चांदी है. यहां बिकने वाला रंग बिरंगा आचार श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण हुआ करता है. लेकिन स्वाद के चक्कर में पड़कर सभी कांवरिया केमिकल युक्त आचार ख़रीद ले जाते हैं. जिसे खाने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते है. आचार को लेकर जानकारों का कहना है कि इसमें डाला गया केमिकल प्रतिबंधित है. जो गुणवत्ता के लिहाज से खाद्य सुरक्षा मानक पर खरा नहीं उतरता है. दरअसल मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच होती रहती है. 

आचर विक्रेताओं में बढ़ोतरी 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का नमूना जांच के लिए ले जाते हैं. लेकिन किसी तरह की कारवाई नहीं होता देख आचार विक्रेता भयमुक्त होकर अपने गोरख धंधे को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. जिस रफ्तार से साल दर साल बासुकीनाथ आने वाले भक्तों में इजाफा हो रहा है उसी तरह से मेला क्षेत्र में आचर विक्रेताओं की बाढ़ सी आ गई है. बताया गया कि सक्षम एजेंसियों के संरक्षण एवं सहयोग से बासुकीनाथ में घटिया आचार का व्यापार फल फूल रहा है.

रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी 

Tags:Chemical based picklepickleBasukinath Shravani fairBasukinathBASUKINATHJHARKHANDJHARKHANDNEWSJHARKHANDUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.