✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चेक बाउंस मामले में रांची सिविल कोर्ट में अमीषा पटेल ने लगाई हाजिरी, कहा- ‘मेरे ऊपर लगे सारे आरोप झूठे’

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:12:45 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-रांची सिविल कोर्ट में चेक बाउंस मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाजिरी लगाई. उन्होंने , अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिया था , जिसके बाद वह कोर्ट में आयी थी . झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले अजय सिंह से  अमीषा पटेल ने फिल्मों में पैसे लगाने के नाम पर पैसे लिए थे. वापसी के दौरान उन्होंने जो चेक प्रदान किए वह बाउंस कर गए.

क्या है मामला ?

दरअसल, 2018 में , अमीषा पटेल ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे. समझौते के मुताबिक जब फिल्म जून, 2018 में रिलीज नहीं हुई, तो अजय ने अपने पैसे वापस मांगे. काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर, 2018 में ढाई करोड़ और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए. इसके बाद अजय सिंह ने उन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दायर किया. अजय ने यह मामला अभिनेत्री और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ दायर किया था. 

Tags:Check bounce case Amisha PatelAmisha Patel appeared in Ranchi Civil Courtallegations against me are falseअमीषा पटेल चेक बाउंस केसअजय सिंह अमीषा पटेल पर लगाया आऱोप

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.