✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर फरार- ग्रामीणों की शिकायत

BY -
Sushma Kumari
Sushma Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:41:02 PM

पलामू (PALAMU): शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. इसके शिकार गांव की पढ़ी-लिखी महिलाएं और युवा हुए हैं. आरोप फेडरेशन फाउंडेशन नामक संस्था और उसके कर्तधर्ता अर्जुन मेहता पर लगा है. इस संबंध में भुतभोगियों ने छतरपुर थाना प्राथमिकी दर्ज कराई है.

हर व्यक्ति से 10-10 हजार रुपए लिये

हैदरनगर थाना के बलडीहरी गांव की शाहजहां बेगम, रामबांध के साबिर, माली की संगीता देवी ने बताया कि अर्जुन मेहता हैदरनगर थाना के लोहरपुरा गांव का निवासी है. उसने फेडरेशन फाउंडेशन नामक संस्था का कार्यालय हैदरनगर के बभंडी गांव में खोला था. पढ़ी लिखी महिलाओं और युवाओं को अपने झांसे में लेकर उन्हें शिक्षक की नौकरी देने की बात कही थी. उसने हर व्यक्ति से 10-10 हजार रुपए लिये थे. साबिर अंसारी और संगीता देवी ने बताया कि अर्जुन मेहता ने अब तक कितने लोगों को ठगा लगा है, यह स्पष्ट नहीं है.  सिर्फ रामबांध पंचायत और आसपास के गांव से उसने 45 लोगों से ठगी की है.

घर, दफ्तर और मोबाइल भी बंद

शाहजहां बेगम ने बताया कि उन्होंने भी दर्जनों लोगों से अर्जुन को पैसे दिलावाए. अर्जुन ने कुछ लोगों से दस-दस हजार रुपए लेकर गांव में सेंटर खुलवाए। पढ़ाई शुरू कराई. पैसे देने वालों को प्रति माह चार-चार हजार रुपए वेतन भी देने लगा. लेकिन बड़ी संख्या में जब लोग ने अपने-अपने मुहल्ले में सेंटर खुलवाने के लिए दस- दस हजार रुपए देने लगे, तो वो सभी का पैसा इकअठा कर फरार हो गया. भुतभोगियों ने जब उसके बारे में पता करने की काशिश की तो घर और कार्यालय में ताला बंद मिला. अर्जुन मेहता का मोबाइल फोन भी चालू नहीं है.

हैदरनगर थाना को भुक्त भोगियों के आवेदन का इंतजार

हैदरनगर थाना के प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया है कि इस तरह का मामला छतरपुर थाना में भी दर्ज हुआ है. भुक्तभोगियों को इंसाफ दिलाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे. इस मामले में  छानबीन के साथ उच्चाधिकारियों से बात कर मामला दर्ज किया जायेगा. अभी तक उन्हें किसी ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. 

रिपोर्ट: जफर हुसैन, हुसैनाबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.