✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीएचसी की शुरुआत, लोगों को मिलेगी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा: बन्ना गुप्ता

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:05:01 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) :  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीरटांड़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया. इस खास मौके पर मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते स्वास्थ विभाग से जुड़ी कई बातें बताई उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए. साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ व बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है. ताकि राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकें. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस सीएचसी के शुरू होने से आस पास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी और बार बार मुख्यालय की ओर आवागमन नहीं करना पड़ेगा.

सीएचसी में सुविधाएँ

सीएचसी को मॉडल रूप में तैयार किया गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं, ताकि व्यवस्थित तरीके से कार्यों को संचालित किया जा सके. जिला और प्रखंड स्तर से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं को सुगम बनाने को लेकर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है.उक्त अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सीय उपचार को सुदृढ़ एवं बेहतर किया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपचार कराया जा सके.  वही राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि मरीजों समय पर उचित चिकित्सा और जांच की सुविधा मिलें.

अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

इसके अलावा माननीय मंत्री ने कोविड केयर सेंटर, बरमोरिया का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वहां पर तैयार हुए आरटीपीसीसी लैब, पीएसए प्लांट वार्ड, कोविड जांच केंद्र समेत अन्य संसाधनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. अब गिरिडीह में ही कोरोना की जांच की जा सकेगी. जिसके लिए आरटीपीआर लैब को तैयार कर लिया गया है.  इसके साथ ही डेंगू, चिकन पॉक्स, मिजिल्स, चिकुनगुनिया तथा रेबीज की जांच भी की जायेगी. अब रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अन्य जिलों का चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे.

सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुगम किया जा रहा है ताकि जिले के लोगों को अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके. इसके अलावा माननीय मंत्री, श्री बन्ना गुप्ता ने सभी से अपने 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को MR का टीका अवश्य लगाने की आग्रह की है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी सहयोग करें. देश के कोविड का प्रकोप भी बढ़ रहा है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है. वहीं सभी जिलों में कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु मॉक ड्रिल किया गया है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

 

Tags:health facilitiesCHCNaxalite affected areamovementBANNAGUPTAHEALTHMINISTERTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.