✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा: चार उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के लिए करते थे कुरियर का काम

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:12:07 PM

चतरा(Chatra): प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों को चतरा पुलिस ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल छापेमारी दल की टीम ने कार्यवाई करते हुए संगठन के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार चारों अपराधकर्मीयो मे सुलेन्द्र गंझु, कुलदीप गंझू, प्रमेश्वर गंझू व सुधन उर्फ नाठा उर्फ अजीत करमाली का नाम शामिल है.

पुलिस द्वारा चार मोबाइल समेत अन्य समान बरामद                  

 गिरफ्तार चारों अपराध कर्मियों में सुलेन्द्र गंझु लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जबकि तीन अन्य अपराध कर्मी टंडवा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से लेवी वसूली की घटना में उपयोग किए जाने वाले प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के नाम का 8 नक्सली पर्चा व दो मोटरसाइकिल समेत विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार चारों अपराधकर्मी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के इनामी मनोहर गंझू उर्फ दिनेश गंझू के दस्ते में सक्रिय थे. साथ ही गिरफ्तार चारों अपराधकर्मी संगठन में कुरियर के साथ-साथ मुखबिर का भी कार्य करते थे.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई गिरफ्तारी

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हुम्बी-डेढगरहा जंगल इलाके में इनामी भाकपा माओवादी मनोहर गंझू उर्फ दिनेश गंझू अपने दस्ते के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर भ्रमणशील है. इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाया गया इसी दौरान संगठन के 4 सदस्यों को छापेमारी दल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट:संतोष कुमार

Tags:jharkhandchatra policesp chatrabhakpa maowadiCPI maoists

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.