✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा पुलिस ने TSPC नक्सलियों को दिया बड़ा झटका, कोयलांचल में आतंक बने चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:15:47 AM

चतरा(CHATRA):चतरा जिले की पिपरवार थाना पुलिस ने प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादियों को बड़ा झटका देते हुए चार नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो अमेरिकन मेड पिस्टल, दो मैगजीन, 7.65 एमएम का सौ चक्र जिंदा गोली, रंगदारी और लेवी मांगने में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन और नक्सली पर्चा सहित अन्य सामान जप्त किया गया है.गिरफ्तार सभी उग्रवादी समर्थक टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं.  

नक्सलियों द्वारा कोल व्यवसाईयों, डरा-धमकाकर लेवी और  रंगदारी की वसूली की जाती थी

  एसपी विकास पांडेय ने बताया कि टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है.उन्होंने बताया कि कोयलांचल समेत आसपास के जिलों में गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा कोल व्यवसाईयों, ठेकेदारोऔर विकास योजना से जुड़े लोगों को डरा-धमकाकर लेवी और  रंगदारी की वसूली करते थे.इससे पूर्व से भी कई मामलों में इन नक्सलियों को पुलिस को तलाश थी.गिरफ्तार नक्सली मसी तिग्गा, विफा उरांव, विकास उरांव व किरण नगरवाल की गिरफ्तारी हुई है. 

एसपी ने कहा कि नक्सलियों को विरोध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा

  एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा ही पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगाबिलारी गांव में जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी के हाईवा में आगजनी और जामडीह स्थित श्री एंटरप्राइजेज कंपनी के हाईवा गाड़ी में आगजनी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था. एसपी ने कहा कि नक्सलियों को विरोध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा.   

रिपोर्ट-संतोष कुमार

Tags:TSPC NaxalitesTSPC Naxalites in jharkhandTSPC Naxalites in chatraTSPC Naxalites newsChatra Police gave a big blow to TSPC Naxalitesjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaychatrachatra newschatra news todaychatra police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.