✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा: इटखोरी में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल व स्कूटी के आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:03:00 PM

चतरा(CHATRA): इटखोरी थाना क्षेत्र के चौपारण मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें  पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

दो की स्थिति गंभीर 

सूचना पाकर इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों को इलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी तारा रविदास के पुत्र मुकेश रविदास व तिलैया थाना क्षेत्र के विक्की कुमार की मौत हो गयी. वहीं सागर कुमार की मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी तथा आयुष कुमार और सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं सचिन कुमार की स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है.

Tags:JharkhandChatraRoad accident in itkhoriRoad accidentcollision between motorcycle and scooter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.