✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा: आधी रात को अपराधियों ने दो जेसीबी मशीन में लगाई आग, चालकों को भाकपा माओवादी के नाम पर दी धमकी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:25:28 PM

चतरा(CHATRA): चतरा में बुधवार आधी रात को आंगनबाड़ी कैंपस के समीप खड़े दो जेसीबी मशीनों में आग लगा दी गई. बताया जा रहा है आधा दर्जन के करीब में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मामला चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगून गांव का है. 

पूरा मामला 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी अपराधी आगजनी की घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ केरोसिन तेल भी ले कर आए थे जिसे छिड़ककर दोनों जेसीबी मशीनों में आग लगाया है. जेसीबी मशीन में आग लगाने के बाद अपराधियों ने जेसीबी मशीन के ड्राइवर को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नाम पर धमकी देते हुए कहा कि संवेदक हम लोगों का फोन नहीं उठाता है. उसको बोल देना कि बकाया रकम जल्द पहुंचा दे नहीं तो इससे भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा. घटना के बाद जहां एक ओर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ खुद मामले की जांच में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आगजनी की इस घटना को भाकपा माओवादी नक्सलियों के द्वारा अंजाम दिया गया है या फिर अन्य कोई अपराधिक तत्वों के लोगों का हाथ है. 

रिपोर्ट: संतोष कुमार 

Tags:jharkhandchatraCriminals set fire to two JCB machines at midnight

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.