☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा : एक सप्ताह पूर्व हुए ट्रक लूट कांड का चतरा पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी के ट्रक के साथ तीन गिरफ्तार

चतरा : एक सप्ताह पूर्व हुए ट्रक लूट कांड का चतरा पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी के ट्रक के साथ तीन गिरफ्तार

चतरा(CHATRA): चतरा के सदर थाना पुलिस ने 1 सप्ताह पूर्व हुए ट्रक लूट कांड का उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए लूटे गए ट्रक के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बीते दिनों शहर के मो० मोहसिन नामक शख्स ने अपने 14 चक्का ट्रक के चोरी होने की शिकायत की थी. जिसको लेकर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने मामले का खुलासा करते हुए ना सिर्फ चोरी हुए ट्रक को जब्त किया बल्कि लूट की घटना में शामिल ट्रक के ड्राइवर और उसके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि ट्रक के ड्राइवर ने ही ट्रक लूट की साजिश रचकर अपने दो सहयोगियों की मदद से ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर बदलकर बेच दिया था. पुलिस ने उक्त ट्रक को खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूटे गये ट्रक को भी कोडरमा से बरामद कर लिया गया है. 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा 

Published at:25 Feb 2023 06:10 PM (IST)
Tags:jharkhandchatraChatra police inaugurated the truck robbery incident a week ago
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.