✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक समरीलाल समेत 16 लोगों के खिलाफ आरोप गठित, किसानों के लिए हुए आंदोलन का मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:33:00 AM

रांची(RANCHI) - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के अलावा समरीलाल और अन्य 14 लोगों के खिलाफ कोर्ट में आरोप गठित हो गया है. इन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. किसानों को लेकर किए गए आंदोलन से जुड़ा है यह मामला.

रांची स्थित एमपी एमएलए विशेष अदालत में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया गया है. इन सभी लोगों के खिलाफ अब कोर्ट में मुकदमा चलेगा. 2021 में किसानों की ऋण माफी की मांग को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ दीपक प्रकाश शंकरलाल और अन्य लोगों ने कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू में धरना दिया था. प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था. बावजूद इसके भाजपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया था. इस संबंध में कांके थाना में कांड संख्या 141/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. कांके अंचल के अंचल निरीक्षक बासुकीनाथ टुडू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस दौरान कोर्ट में दीपक प्रकाश, समरीलाल समेत अन्य लोग मौजूद थे. एमपी एमएलए विशेष कोर्ट में अब मुकदमा चलेगा. वादी की ओर से गवाह पेश किए जाएंगे. बचाव पक्ष के वकील भी जिरह में भाग लेंगे.

Tags:jharkhandranchiCharges framed against 16 people including BJP PresidentBJP President Deepak PrakashMLA Samrilal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.