✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : सुल्तानी घाटी में भीषण सड़क हादसा, टायर दुकानदार की मौत

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 10:52:29 AM

पलामू PALAMU : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानी घाटी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं. इस भीषण दुर्घटना में 55 वर्षीय टायर व्यवसायी मकसूद अंसारी की जान चली गई है. बता दें, मृतक मकसूद अंसारी विश्रामपुर के रहने वाले थे और उनके पिता का नाम स्वर्गीय गुलाम रसूल था.

घटना की हुई  जानकारी के अनुसार मकसूद अंसारी सुल्तानी चपरबार इलाके में अपनी टायर की दुकान चलाते थे. रोज की तरह वह अपनी दुकान बढ़ाकर मोटरसाइकिल से अपने घर विश्रामपुर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक सुल्तानी घाटी के पास पहुँची, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मकसूद अंसारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल मकसूद अंसारी को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) रेफर कर दिया. हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना की जानकारी जब मकसूद अंसारी के परिजनों को मिली तो घर और गांव का माहौल मातम में बदल गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने इस मामले की जांच की और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसके साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया है और बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है. सुल्तानी घाटी में लगातार हो रहे इन हादसों ने स्थानीय लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है.

Tags:PalamuPalamu road accidentAccidentCar accidentLatest UpdateJharkhandRanchiNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.