✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में सड़क निर्माण को लेकर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:43:16 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के दो पक्ष आपस में भिड़े और हंगामा करने लगे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौका पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला को शांत कराया गया. इधर एक पक्ष का कहना है कि इस क्षेत्र में नशे का कारोबार होता है और रात तक सट्टा मटका की बिक्री की जाती है. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है की सड़क निर्माण हो रहा था और जमीन को अतिक्रमण कर बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था जिसपर हम बस्ती के लोगों ने इसका विरोध किया. साथ ही लोगोंं ने अतिक्रमण कर रोड के ऊपर बाउंड्री वॉल बनाया था, जिसे हम लोगों ने तोड़ा है. इधर उलीडीह पुलिस का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष में आपस में विवाद हुआ जिसके बाद दोनों पक्षों को शांत करा कर थाना बुलाकर दोनों के बीच मध्यस्थ कर सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा. आपको बता दें मानगो नगर निगम के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpur newsjamshedpur mangomango latest newsjamshedpur latest updatejamshedpur ki khabarjamshedpur ki badi khabar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.