✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में सिरकटी लाश पर बवाल: वैद्यनाथपुर चौक जाम, टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 3:39:38 PM

देवघर(DEOGHAR):देवघर में कल ठाड़ी मैदान से मिली सिरकटी युवक की लाश के मामले ने आज उग्र रूप ले लिया. मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आज वैद्यनाथपुर चौक के पास शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन पर उतर आए. देखते ही देखते पूरा इलाका आंदोलन का केंद्र बन गया और वैद्यनाथपुर चौक से लेकर विदेशी चौक तक आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

सड़क पर टायर जलाकर आगजनी

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीपुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. परिजन बेहद भावुक नजर आए और हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। मौके पर एसडीपीओ अशोक सिंह, थाना प्रभारी राजीव कुमार, रीखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार* समेत कई अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक आंदोलन जारी था.

पढ़े पुरा मामला 

गौरतलब है कि कल ठाड़ी मैदान से युवक की सिरकटी लाश बरामद हुई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि हत्या के कारणों और आरोपियों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है.पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है.फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस हालात को नियंत्रण में रखने और लोगों को शांत कराने के प्रयास में लगी हुई है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:deoghar news todaytoday deoghar newsdeoghar newsdeoghar car newsdeoghar top newsdeoghar news trikutnews todaydeoghar latest newsdeoghar zee newsjharkhand news todaydeoghar news in hindideoghar ropeway newstoday newstrending deoghar newsdeoghar viral newslocal news deoghardeoghar accident todayaccident news todaydeoghar temple newsdeoghar traffic newsdeoghar viral video todayranchi news todaytoday latest newslatest today news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.